IND W vs HKC W Women’s T20 Asia Cup 2026: महिला टी20 एशिया कप 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग का सामना करेगी। ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम की कोशिश जीत की लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाने की होगी। भारत और हांगकांग के बीच यह मुकाबला आज रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड महिला टीम को 94 रन के बड़े अंतर से हराया था। उस जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। अब उसकी नजर हांगकांग के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन करने पर होगी।

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर रहेंगी नजरें

थाईलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टीम की ओर से सिर्फ सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ही अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रही थीं। ऐसे में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, भारत को मजबूत टीमों के खिलाफ भी मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में मंधाना और हरमनप्रीत के लिए फॉर्म में लौटना टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत और हांगकांग का पूरा स्क्वाड

भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।

हांगकांग महिला टीम

कैरी चैन, मैरिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्प्लो, शांजीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर और नताशा माइल्स।

Women’s T20 Asia Cup 2026 पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-ए में भारतीय महिला टीम ने एक मैच खेलकर एक जीत के साथ 2 अंक हासिल किए हैं। भारत का नेट रन रेट +4.700 है। पाकिस्तान भी एक मैच में जीत दर्ज कर 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि थाईलैंड और हांगकांग चाइना को अभी जीत का खाता खोलना बाकी है।

ग्रुप-ए

टीममैचजीतहारNRRअंक
भारत110+4.7002
पाकिस्तान110+1.7502
थाईलैंड101-2.0500
हांगकांग101-0.3000

ग्रुप-बी में श्रीलंका महिला टीम ने अब तक खेले दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं और उसका नेट रन रेट +4.129 है। बांग्लादेश एक जीत के साथ 2 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया और यूएई की टीमों का खाता अभी नहीं खुला है।

ग्रुप-बी

टीममैचजीतहारNRRअंक
श्रीलंका220+4.1294
बांग्लादेश110+3.5502
इंडोनेशिया202-3.6500
यूएई101-6.2630

भारत बनाम हांगकांग मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और हांगकांग के बीच Women’s T20 Asia Cup 2026 का ग्रुप-ए मुकाबला 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा।

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकेंगे। मैच Sony Ten-1 और Sony Ten-3 पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा DD Sports पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा, जिसे दर्शक DD FreeDish के माध्यम से देख सकते हैं।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की बात करें तो भारत-हांगकांग महिला एशिया कप मुकाबला Sony LIV ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा। यानी क्रिकेट फैंस टीवी के साथ-साथ मोबाइल पर भी मैच का आनंद ले सकेंगे।

थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अब हांगकांग के खिलाफ भी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं हांगकांग की टीम की नजर टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतने पर होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H