Women’s T20 Asia Cup 2026 : महिला टी20 एशिया कप 2026 के 9वें मैच में भारत और पाकिस्तान टीम (IND W vs PAK W) के बीच भीड़ंत होने वाली है. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है. दुबई के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार शाम होने वाले मुकाबले के लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. पिछले मैच में स्मृति मंधाना की शतकीय पारी ने खेल को रोमांचक बनाया दिया था. इस मैच में भी उनकी ओर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

ग्रुप स्टेज में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में एकतरफा जीत दर्ज की है. इन शानदार जीत के साथ टीम इंडिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन चुकी है. वहीं, पाकिस्तान महिला टीम ने अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला है, जिसमें उसने थाईलैंड को 35 रनों से हराकर जीत दर्ज की थी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले में किसी एक टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ेगा.

Women’s T20 Asia Cup 2026 : फ्री में इन टीवी चैनल पर देख सकेंगे मैच 

भारतीय समय के समयानुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा. मैच का टॉस शाम 7.30 बजे किया जाएगा. आप इस मैच का रोमांच डीडी फ्रीडिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकते हैं. इसके अलावा मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर भी मैच का लुफ्त ले सकेंगे.

एशिया कप में किसका पल्लड़ा है भारी ?

टी20 एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा देखने को मिला है. इस प्रतियोगिता में अबतक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. 6 बार टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की है, जबकि सिर्फ एक बार साल 2022 में पाकिस्तान जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई. बात करें टी20 इंटरनेशनल में तो दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ 17 मैच हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं पाकिस्तान टीम को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली. 

Women’s T20 Asia Cup 2026 : देखें दोनों टीमों की स्क्वाड 

भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (Captain), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (Wicket Keeper), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव    

पाकिस्तान महिला टीम 

मुनीबा अली (डब्ल्यू), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (सी), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H