रायपुर। सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में आज विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सारडा समूह के प्रबंध निदेशक पंकज सारडा, हेड ऑपरेशन मनोज शाह एवं हेड एचआर विवेक चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा, हेड HSE द्वारा किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताते हुए सभी को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m