शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में खरीदारी करने गए एक 30 वर्षीय युवक की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में (कार्डियक अरेस्ट से) मौत हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दोस्त को कपड़े दिलाने के लिए दुकान गए थे

दरअसल 30 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय अपने एक दोस्त को कपड़े दिलाने के लिए दुकान पर गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने गैस की गोली खाई और उसके बाद पानी पिया। पानी पीने के महज कुछ ही सेकंड बाद उन्हें अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आ गया और वे मौके पर ही गिर पड़े।

मृतक के दो छोटे बच्चे

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m