यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बीच सड़क पति-पत्नी के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान सास की एंट्री के बाद विवाद और बढ़ गया।
वायरल वीडियो में पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला चल रहा है। इसी सिलसिले में दोनों आमने-सामने आए थे। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ने के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, मारपीट की इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आना अभी बाकी है।
- मैदान में जीता मेडल, अब वर्दी में दिखाएंगे दम, UP पुलिस में 470 खिलाड़ियों की एंट्री, योगी बोले- वही जज्बा जमीन पर दिखाएं
- CG में डबल मर्डर : गांव में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, इलाके में फैली सनसनी
- एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! अब पोस्टपेड प्लान्स भी हुए महंगे, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
- Dewas News: कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा : तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली हाईलेवल बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

