यमुनानगर। एक युवक को नदी में THAR की रील बनाना महंगा पड़ गया, THAR नदी की धार में फंस गई और कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया, खुद की रील बनाने के चक्कर में युवक ऐसा फसा कि लोगो को ही अपनी रील बनाने का मौका दे दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी THAR लेकर सोम नदी की धार में उतर गया, लेकिन कुछ ही देर में रोमांच मुसीबत में बदल गया। नदी के बीच पहुंचते ही गाड़ी जमीन में धंस गई और आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। आखिरकार JCB की मदद से THAR को बाहर निकाला जा सका।

मामला शनिवार, 3 अक्टूबर को यमुनानगर के दादुपुर हैड का बताया जा रहा है। यहां पुल के सामने सोम नदी में एक युवक THAR लेकर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक नदी के पानी के बीच गाड़ी से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान THAR का पहिया नदी की जमीन में धंस गया और गाड़ी वहीं फंस गई।

गाड़ी फंसने के बाद उसे निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति यह हो गई कि THAR को बाहर निकालने के लिए JCB बुलानी पड़ी। मशीन की मदद से गाड़ी को खींचकर नदी से बाहर निकाला गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जिस गाड़ी से कुछ पल पहले स्टंट और रील बनाने की कोशिश हो रही थी, उसी THAR को नदी से निकालने के लिए JCB का सहारा लेना पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में इस तरह वाहन उतारकर स्टंट करने को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील के लिए इस तरह जोखिम उठाना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

फिलहाल THAR को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की होड़ में रोमांच के नाम पर सुरक्षा से समझौता करना कितना भारी पड़ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m