UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. अगस्त महीने की शुरुआत मानसून के साथ हो चुकी है. प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. संभाग के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें- ‘घमंड का बुखार उतरा, चलती गाड़ी से भगवान ने उतारा’, उपचुनाव नतीजों पर अखिलेश का भाजपा पर करारा हमला
मौसम विभाग ने 2 से 7 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी के अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी के मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- पैसे दो, नंबर बढ़वा देंगे… अगर ऐसा कॉल आए तो हो जाएं सावधान! UP Board ने जारी किया अलर्ट
कहां-कहां होगी बारिश!
गोरखपुर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, महाराजगंज, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, सीतापुर, चित्रकूट, बांदा, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के साथ बारिश होने की आशंका है. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.


