अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद अयोध्या में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला-2026 (Ayodhya Deepotsav 2026) की तैयारियों के दृष्टिगत रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल एवं राम की पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया.
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में 520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चेक, चाबियां एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए.
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत स्लीपर का जलवा! बुकिंग खुलते ही सीटें फुल, जानिए राजधानी एक्सप्रेस से कितना कम है किराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों एवं 762 नगर निकायों में विकास कार्य हो रहे हैं. हर जनपद को बिजली तथा हर गरीब एवं जरूरतमंद परिवार को राशन और रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है. दीपावली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को एक भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर निःशुल्क देने जा रहे हैं.

