लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आज रेल परिवहन और कौशल विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से नई दिल्ली के बीच अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. वहीं, लखनऊ में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ शुरू होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों पहलों को प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी और युवाओं के कौशल सशक्तीकरण से जुड़ा बताया है.
इसे भी पढ़ें : वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर आज से शुरू, जानिए किराया और सुविधाएं; 3,024 रुपये तक होगा टिकट
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ आधुनिक रेल परिवहन और युवाओं के कौशल सशक्तीकरण की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का साक्षी बनेगा. बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल संपर्क को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ होगा.’
इसे भी पढ़ें : ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’… राष्ट्रीय एकता दिवस पर योगी ने दिया एकजुटता का संदेश
‘साथ ही, लखनऊ में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ भी होगा. यह पहल युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. एक ओर आधुनिक रेल सेवा से नए उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कौशल विकास की यह पहल युवाओं को प्रदेश की प्रगति में सशक्त सहभागी बनाएगी.’

