CM Yogi Janta Darshan, गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने सभी जनसमस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

बता दें कि योगी तीन दिवसीय गोरखपुर प्रवास पर पहुंचे हैं. दौरे के दूसरे दिन उन्होंने जनता दर्शन में आए 200 लोगों की समस्या सुनी. सीएम ने कहा कि लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से लें और उसका निराकरण कराएं. निराकरण ऐसा होना चाहिए, जिससे लोग संतुष्ट हों. इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों को भरोसा दिया कि सरकार सबकी समस्याओं का निस्तारण कराएगी.

इसे भी पढ़ें : तुम हमें आस्था बताओगे? विपक्ष पर बरसे CM योगी, कहा- ये राम नवमी पर दंगा करवाते थे और श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर…

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.

समय या स्थान में हो सकता है बदलाव

ऑनलाइन शिकायत होने से उसे पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.