ODISHA DESK, ब्रह्मपुर: ओडिशा के गंजाम (Ganjam) जिले में देर रात एक युवक और युवती को कुछ बदमाशों ने बीच सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में भारी आक्रोश है। यह घटना ब्रह्मपुर शहर के गिरी रोड पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, हमले का शिकार हुआ युवक का नाम उमेश बताया जा रहा है, जो टाउन थाना क्षेत्र के बीजीपुर इलाके का रहने वाला है। उमेश और एक युवती मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें पुरानी रंजिश को लेकर रोक लिया और उनकी पिटाई कर दी।
ब्रह्मपुर के एसपी डी. श्रवणा विवेक एम. के अनुसार, घटना के बाद टाउन थाना, बैद्यनाथपुर थाना और गोसाईंनुआगांव थाने की पुलिस टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक और युवती को इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
इस गंभीर घटना पर अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) का इस मामले में कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रह्मपुर इलाके में इस तरह की बार-बार हो रही हिंसक घटनाओं ने आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

