रामपुर। जिले में भीषण गर्मी के बीच थाना पटवाई क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, पटवाई निवासी बृजमोहन दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी पहचान बिहार की एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बताया जाता है कि युवक युवती को अपने साथ रामपुर ले आया था। इसी दौरान युवती के पिता ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
READ MORE: ये गार्ड कम, ‘गुंडे’ ज्यादा! जिला महिला अस्पताल में इलाज के नाम पर की जाती है बदतमीजी, VIDEO वायरल, बेसुध जिम्मेदार?
शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवती को बरामद कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। इसी कार्रवाई से नाराज होकर बृजमोहन मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा। युवक करीब डेढ़ घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने उसे उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतर आया।
READ MORE: ए भाई अखिलेश जी… राजभर समाज के लोगों को कितना सताएगा आपका वाला PDA? ओपी राजभर ने सवाल पूछते हुए साधा निशाना
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि जिस युवती से युवक शादी करना चाहता है, वह अभी नाबालिग है। ऐसे में कानूनन दोनों की शादी नहीं कराई जा सकती फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती की सुरक्षा तथा कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

