एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार में अभी शादी की शहनाइयां गूंज ही रही थीं कि अचानक मातम छा गया। कैंट थाना क्षेत्र के दुनाई गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दूल्हे की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें: मां को ट्रैक पर गिरता देख चलती ट्रेन से कूदी बेटी, दोनों की हालत नाजुक, CCTV फुटेज आया सामने
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रामकृष्ण कुशवाह है जिसकी शादी 30 अप्रैल को हुई थी। शादी के दूसरे दिन यानि 1 मई की दोपहर को घर में मेहमानों की चहल-पहल थी और खुशियों का माहौल था। इसी बीच रामकृष्ण ने घर पर चाय बनाने को कहा और खुद पास ही एक पेड़ की ठंडी छांव में आराम करने के लिए लेट गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ चुकी थी।
ये भी पढ़ें: ‘गाइड एक प्रेम कहानी’ मचाएगी धमाल: पहली बुंदेली मल्टीप्लेक्स फिल्म का टीजर लॉन्च, इस दिन होगी रिलीज
तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन रामकृष्ण को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत की वजह साइलेंट अटैक का आना रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

