इंद्रपाल सिंह, इटारसी। इटारसी जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन से उतरे युवक और नाबालिक बालिका ने पटरी पर बैठकर कीटनाशक पी लिया और वहीं बैठकर आत्महत्या की कोशिश करने लगे। इसी दौरान रेलवे कर्मचारी किसी ने मोबाइल कर प्रेमी जोड़े की सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मचारी ने दोनों की हालत बिगड़ती देख उन्हें एंबुलेंस की सहायता से शासकीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार जारी है। नाबालिग बालिका की हालत खतरे से बाहर है वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नाबालिक बालिका के अनुसार वह और अनूप शुक्ला नामक युवक रीवा जिले के निवासी है। उनका 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे तो वह रीवा स्टेशन से ट्रेन में बैठकर इटारसी आ गए। स्टेशन के बाहर से कीटनाशक दवाई खरीदी और वापस स्टेशन किनारे रेलवे पटरी पर बैठकर कीटनाशक पी लिया। वहीं बैठे हुए उनकी हालत बिगड़ने लगी तो गश्त कर रहे रेलवे कर्मचारी को मोबाइल पर किसी ने प्रेमी जोड़े की सूचना दी।
तत्काल मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मचारी ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग बालिका की हालत खतरे से बाहर है वहीं युवक बेहोशी की हालत में है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े के बयान दर्ज किये हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



