सोनू वर्मा ,नूंह । जिले में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग एवं तलाशी अभियान के तहत Nuh Police को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। Firozpur Jhirka सिटी थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई की रात नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ रोका। पूछताछ में युवक की पहचान तालिम पुत्र ईसराईल निवासी वार्ड नंबर 14, Firozpur Jhirka के रूप में हुई।
जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो वाहन का असली पंजीकरण नंबर दिल्ली का निकला। जांच में यह भी सामने आया कि मोटरसाइकिल Mehrauli साउथ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसकी शिकायत पहले से दर्ज है।
इस संबंध में Nuh Police ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

