Punjab Desk, जालंधर : पंजाब में कठोर नियम बनने के बाद भी लगातार बेअगी का मामला सामने आ रहा है. ऐसा ही एक मामला जालंधर में सामने आया है, जहां सेंट्रल टाउन में बेअदबी की घटना सामने आई है. खबर है कि यहां मुख्य नगर कीर्तन के संबंध में लगाए गए बोर्ड पर एक राहगीर युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया. घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. इस घटना के बाद सिख संगत में बेहद नाराजगी देखने को मिली है.
जानकारी के अनुसार, सेंट्रल टाउन में मुख्य नगर कीर्तन के प्रचार के लिए बोर्ड लगाया गया था. आरोप है कि वहां से गुजर रहे एक युवक ने तेजधार हथियार से बोर्ड को नुकसान पहुंचाया. CCTV फुटेज में युवक की यह हरकत कैद हुई है.इस मामले को लेकर गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन कमेटी के सचिव गुरमीत बिट्टू ने कहा कि पुलिस को इस घटना के खिलाफ जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बड़ा संघर्ष किया जाएगा. यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया है. इसके पहले भी धार्मिक चीजों, मंदिर, मूर्ति, गुरुद्वारे में आपत्तिजनक हरकते लोग पाये गए है जो पूरी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

