सतीश दुबे, डबरा। क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। साथ ही खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें नीरज नामक शूटर ने एमपी 07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए। पहली वीडियो में एक बदमाश दूसरे युवक की चप्पलों से मारपीट कर रहा है। दूसरी वीडियो में वही कारतूस के भरे पट्टे के साथ राइफल का प्रदर्शन कर रहा है।
दोनों वीडियो पर बदमाशी का गाना लगाकर उन्हें नीरज शूटर एमपी 07 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया गया। जिसके बाद दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।
लोगों का कहना है डबरा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है। पुलिस अंकुश लगाने में सक्षम नहीं दिख रही। बता दे कि इससे पहले भी इस तरीके के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। साथ ही डबरा क्षेत्र में लगातार अवैध हथियारों से फायरिंग की भी घटनाएं सामने आ रही है।
यह घटनाएं लगातार पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। अब देखना होगा कि यह वीडियो सामने आने के बाद डबरा पुलिस इन अपराधियों पर क्या कार्यवाही करती हैं। या फिर यूही ही आम जन को दहशत में रहना पड़ेगा। वही वायरल हुए वीडियो के बाद अब पुलिस एक्टिव नजर आ रही है और हर एंगल से इस युवक को ढूंढने के प्रयास जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



