देव चौहान, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बाचौका में जर्दे का गुटखा नहीं देने की बात को लेकर सुनील महाराज नाम के शख्स ने शाहिद पर हसिए से हमला कर दिया इस हमले में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

READ MORE: सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे चोर को लोगों ने घेराः भागने के दौरान गिरने से घायल, एक आरोपी की मौत

जानकारी के अनुसार शाहिद खेत से चारा काटने के बाद नमाज पढ़ने के लिए गांव आ रहा था इसी दौरान गांव के ही सुनील महाराज ने उससे जर्दे का गुटखा मांगा तो शाहिद ने गुटखा नहीं खाने और अपने पास नहीं होने की बात कही। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुनील महाराज ने शाहिद से हसिया छीन लिया और उसके सिर व हाथ पर वार कर दिए। 

READ MORE: वर्चस्व की जंग में खूनी संघर्ष: करणी सेना के दो गुट आपस में भिड़े, 2 की मौत और 2 गंभीर घायल

घायल को बेगमगंज के सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

समाचार