शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में बाइक से संदिग्ध मांस लेकर जाते हुए एक युवक पकड़ाया है। आरोपी फिरोज खान की बाइक की एक कार से टक्कर होने के बाद इसका खुलासा हुआ है। बजरंग दल ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
दरअसल, सोमवार शाम युवक बाइक पर एक बोरी में कटे हुए अंग और मांस के टुकड़े लेकर जा रहा था। बाइक के अचानक कार से टकराने से मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। पायल चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को संदिग्ध जानवर के अवशेषों के साथ पकड़ा गया था। मांस के टुकड़े देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
घटना के बाद पुलिस ने मांस के टुकड़ों की जानकारी वन विभाग को दी थी। जिसके बाद खजुराहो वन विभाग RO पहुंचे थे। खजुराहो पुलिस ने वन विभाग को मामला सौंप दिया। वन विभाग की टीम आरोपी को लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंची।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


