बीडी शर्मा, दमोह। दमोह के फुटेरा कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक शादी की जिद को लेकर करीब 150 फीट ऊंचे विद्युत लाइन टावर पर चढ़ गया। युवक सुबह करीब 8 बजे अचानक टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उसकी शादी करवाई जाए और 50 हजार रुपये नगद दिए जाएं।
READ MORE: कूनो से दुखद खबर: जन्म के एक महीने बाद ही चार चीता शावकों की मौत, मचा हडकंप
युवक के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले भी वह इसी तरह टावर पर चढ़ गया था, लेकिन उस समय ग्रामीणों और परिजनों ने समझाइश देकर उसे नीचे उतार लिया था। फिर वही हरकत दोहराई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, चौकी प्रभारी आनंद कुमार और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित व्यास मौके पर पहुंचे। करीब कई घंटों तक समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
READ MORE: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक: युवक की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला Video आया सामने
युवक की जिद थी कि उसकी बात मंत्री लखन पटेल से कराई जाए। बाद में मंत्री लखन पटेल ने भी फोन पर युवक से बात कर उसे समझाइश दी, जिसके बाद माहौल शांत हुआ और युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा रहे और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोग चिंतित नजर आए।

