राहुल शर्मा, भिंड। एमपी के भिंड के सिटी कोतवाली थाना इलाके के भीम नगर पुलिया पर 29 जुलाई को आरोपी बदमाशों ने दीपक खत्री नामक युवक के साथ मारपीट कर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया था जिसे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन आज युवक की इलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने भीम नगर से ठेले पर युवक का शव रखकर सिटी कोतवाली पहुंचे और शव को कोतवाली में रखकर हंगामा किया और मामले में आरोपी बढ़ाने एवं आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
दरअसल भीम नगर के रहने वाले दो दोस्तों से पुरानी रंजिश को लेकर दीपक खत्री का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विजय धाकरे और सत्यम नामक आरोपी बदमाश ने दीपक को भीम नगर पुलिया पर घेर लिया था। उस समय दीपक वहां से बचकर निकल आया था। जिसके बाद दीपक एक वकील को अपना जीजा मानता था।
उन्होंने दीपक को फोन करके बुलाया और कहा कि राजीनामा करा देते है। उसी समय दीपक के साथ उसकी पत्नी भी पीछे गई थी। तभी चार आरोपियों ने दीपक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए तलवार से हमला कर दिया। घटना को देखकर दीपक की पत्नी अपने घर की ओर दौड़ी और अपने परिजनों को लेकर पहुंची तब तक दीपक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। जिसके बाद परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया था।
मामले में दीपक खत्री की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद हमारे चाचा की दुकान पर आकर हम लोगों को भी धमकी दी और कहा कि इस तलवार में दीपक का खून लगा है देखता हूं उसको कौन बचाता है। इस पूरी वारदात में दीपक खत्री की मारपीट के दौरान उसका का ब्रेन काम करना बंद कर गया था और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब उसकी ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।जिसके बाद परिजन और भीम नगर के लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए और शव के एक ठेला पर रखकर सिटी कोतवाली का घेराव करने पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने लोगों को समझाइश दी और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही। आश्वासन मिलने पर भीड़ शांत हुई और लोग शव को लेकर वापस अपने घर की ओर रवाना हुए। मामले में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे प्रकरण पहले ही 307 का मामला दर्ज किया जा चुका है और दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर आगे की कार्रवाई जारी है और घटना वाले दिन के सीसीटीवी कैमरे खंगालने का काम पुलिस कर रही है। मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


