सुल्तानपुर। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के मौत का मामला सामने आया है। जहां अयोध्या निवासी शुभम दुबे उर्फ अंशू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सड़क हादसे की कहानी पर संदेह जताते हुए इसे साजिशन हत्या बताया है।

निमंत्रण के बहाने दोस्त अपने साथ ले गया

आरोप है कि दोस्त कुलदीप यादव निमंत्रण के बहाने शुभम को अपने साथ ले गया था और रात में फोन कर एक्सीडेंट की सूचना दी गई। युवक बहुरांवां बाजार के पास लकेहटा पुलिया के निकट अचेत अवस्था में मिला था। पहले उसे बल्दीराय सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां 9 मई की रात उसकी मौत हो गई।

READ MORE: UP में सिर्फ और सिर्फ ‘जंगलराज’! पिता ने बेटियों से छेड़खानी का किया विरोध, बदमाशों ने पिटाई कर छत से नीचे फेंका, हुई मौत, ये कौन सा सुशासन है योगी जी?

दुर्घटना की आशंका कमजोर लग रही है

परिजनों का कहना है कि बाइक क्षतिग्रस्त नहीं थी, जिससे दुर्घटना की आशंका कमजोर लग रही है। मामले में पंकज दुबे ने बल्दीराय पुलिस को शिकायत पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।