पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक युवक की उदंती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला मैनपुर विकासखंड का है। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी राजकुमार (35) शनिवार को किसी कारणवश उदंती नदी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी राहत और बचाव काम शुरु कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m