प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के बगदही गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक गांव में गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था, जिसे धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़िए पूरी खबर

मृतक की पहचान भोला राम यादव के रूप में हुई है, जो कि भखारा थाना क्षेत्र के बगदही गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह गांव में सिर पर गंभीर चोट के साथ घायल हालत में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा

युवक को चोट कैसे लगी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी रहस्य बना हुआ है बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m