इदरीश मोहम्मद, पन्ना। अमानगंज नगर के वार्ड क्रमांक 8 में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय युवक सुशील सोनी ने अज्ञात कारणों के चलते मिढासन नदी के पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटनास्थल पर युवक का मोबाइल फोन पुल के ऊपर ही रखा हुआ मिला, जिससे उसके नदी में कूदने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही अमानगंज थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। युवक का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है।
युवक की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पन्ना से एसडीआरएफ (SDRF) की विशेष टीम मौके पर पहुंची और नदी के गहरे पानी में सघन तलाश में जुट गई है। सीसी सत्यपाल जैन ने बताया कि नदी में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



