इंद्रपाल सिंह, इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी में मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के सामने मजदूर युवक पर नशे में धुत दो युवकों ने शराब के लिए अड़ीबाजी करने के इरादे से चाकू से हमला कर दिया। पहला चाकू जांघ और दूसरा पेट में लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना आज सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की है। मृतक युवक पास के गांव रामपुर के बेलबाड़ा का निवासी था और रोजाना गांव से मजदूरों करने इटारसी आता था। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं मौत के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्या के मामले में घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE: ‘डेंगू से कोई नहीं मरता, अच्छा खाओ-पियो और आराम करो…’, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के अजीबोगरीब बयान से बवाल

इस संबंध में एसडीओपी इटारसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक विक्रम मेहरा उम्र 30 साल ग्राम बेलबाड़ा रामपुर का निवासी था और वह मजदूरी करता था। सुबह काम ढूंढने के लिए गुरुद्वारा रोड पर वह खड़ा था तभी दो अन्य युवक जो नशे में होना प्रतीत हो रहा है। वह विक्रम से शराब के पैसे मांगने लगे जब विक्रम ने मना किया तो वह हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से विक्रम की जांघ पर वार किया ।जिससे वह झुका तो दूसरे आरोपी ने चाकू उसके पेट में घोप दिया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस और आस पास के राहगीरों ने युवक को शासकीय अस्पताल में भिजवाया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। है। दोनों इटारसी के ही निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः लंबा हाथ मारने के पहले पटवारी गिरफ्तार, 2 लाख रिश्वत की पहली किस्त 20 हजार लेते पकड़ाया, तहसीलदार समेत 3 पर केस दर्ज

वहीं मृतक विक्रम के पिता ने बताया कि उनका बेटा रोजाना मजदूरी करने इटारसी आता था। कल सुबह वह काम पर गया था देर होने के कारण वह इटारसी में ही रुक गया और सुबह फिर वह काम के लिए निकल गया ।सुबह 7 बजे करीब उसने घर पर कॉल किया था। और मृतक ने परिजन को बताया कि वह मजदूरी की तलाश कर रहा है। इसके बाद खबर आई कि उसकी हत्या कर दी है। पता चला है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस से मांग करते हैं कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिये। पुलिस ने इस मामले में पुरानी इटारसी निवासी आरोपी सन्नी शर्मा एवं गुलशन दीवान को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m