प्रवीण साहू, अभनपुर। छ्त्तीसगढ़ के अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए कैसे हुआ हादसा
यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग रायपुर से एक ही एक्टिवा में सवार होकर राजिम में अस्थि विसर्जन करने आए थे। लौटने के दौरान अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर मोहन ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

एक की मौत, दो घायल
इस हादसे में हरिश्चंद्र वासुदेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरु कर दी गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



