Yusuf Pathan Angry On Demand Bharat Ratna for Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने मांग पर यूसुफ पठान भड़क गए हैं। टीएमसी और ममता बनर्जी के बागी नेता ने अपनी ही पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया यानी एनसीपीआई (NCPI) लताड़ लगाई है। पठान ने अपने नाम से किसी पत्र से इनकार करते हुए सबूत और पत्र की कॉपी सार्वजनिक करने की मांग की।

दरअसल टीएमसी के बागी सांसदों की पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश चटर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। ज्योतिप्रकाश चटर्जी ने पत्र में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, मतदाता सूची के संशोधन और चुनाव प्रक्रिया का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी।

हालांकि अब उनकी इस मांग पर उनके ही सांसद भड़क गए हैं। बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान ने इसपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। यूसुफ पठान ने लिखा- बंगाल, मुर्शिदाबाद, बहरामपुर और देश के लोग अपने वोट के अधिकार के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। ऐसे समय में क्या मैं किसी को अवॉर्ड के लिए रिकमेंड करूंगा? मैंने ऐसा कोई लेटर नहीं लिखा है।

यूसुफ पठान ने पत्र सार्वजनिक करने की मांग की

पठान ने आगे लिखा कि- जो लोग मेरे नाम पर कहानियाँ बना रहे हैं, उनसे मेरा बस इतना ही कहना है: अगर लेटर है, तो उसकी कॉपी पब्लिक करें। सबूत दिखाएँ, नहीं तो इसे फेक और मेरे नाम का गलत इस्तेमाल समझें। आज अफवाहों की नहीं, बल्कि सच की आवाज़ और लोगों के हक की ज़रूरत है।

NCPI ने पीएम मोदी को क्या लिखा

NCPI ने 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर CEC ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। पार्टी ने दावा किया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का भी हवाला दिया। NCPI अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश चटर्जी ने पत्र में कहा कि चुनाव आयोग के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का भरोसा मजबूत किया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री से ज्ञानेश कुमार के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भारत रत्न के लिए करने का अनुरोध किया है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m