राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को दी गई सुरक्षा वापस ले ली गई है। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने हरभजन को सुरक्षा दी थी। पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद, केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह को CRPF की सुरक्षा मुहैया करा दी है. अब ‘टर्बनेटर’ उर्फ भज्जी को दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का घेरा मिलेगा और CRPF के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा अचानक वापस ले ली। 

पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरभजन सिंह और अन्य बागी सांसदों को CRPF की सुरक्षा प्रदान की है. हरभजन के घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखे जाने और बढ़ते विरोध के बीच केंद्र ने यह कदम उठाया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब ये नेता दिल्ली और पंजाब में केंद्रीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, हरभजन सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए अन्य सांसदों- संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी केंद्रीय सुरक्षा दे दी गई है. 

राघव चड्ढा समेत कई नेताओं के BJP में जाने से सियासत गरमा गई है और पंजाब की राजनीति में बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है। हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। 

इन सभी नेताओं को अब CRPF के कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे. यह कदम इन नेताओं पर बढ़ते खतरे और पंजाब में उनके आवासों के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उठाया गया है.

इससे पहले आज ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा हटा दी थी. शनिवार को भी हरभजन के घर के बाहर हंगामा हुआ था. शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने न केवल राज्यसभा सांसदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के घर की दीवार पर ‘गद्दार’ तक लिख दिया.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर सीधा हमला करते हुए इन्हें ‘गद्दार’ बताया और कहा कि इन नेताओं ने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है.

आपको बताते चले कि हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हरभजन सिंह के घर के बाहर की चारदीवारी पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से ‘गद्दार’ लिखा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m