लखनऊ। राजधानी में आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की अमर कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष और उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ होगा। यहां साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचिंतन का संगम देखने को मिलेगा। जिसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इसमें तीन नाटकों एवं एक नृत्य नाटिका का मंचन होगा।

राष्ट्रकवि दिनकर के ओजस्वी विचारों को नमन

सीएन योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज लखनऊ में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की अमर कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष और उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर मा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ होगा।

यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक चेतना, समता और समरसता के विचारों को फिर से स्मरण करने का सुअवसर है। इस अवसर पर स्मारिका ‘रश्मिरथी से संवाद’ का विमोचन भी किया जाएगा। राष्ट्रकवि दिनकर जी के ओजस्वी विचारों को नमन करते हुए इस आयोजन में सहभागी बनूंगा।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में लू का कहर, 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

जानिए पूरा शेड्यूल

  • 24 अप्रैल:- शाम 6:15 बजे ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण
    शाम 6:20 बजे से राष्ट्रीय परिसंवाद – “प्रकाश और प्रेरणा का पुंज: रश्मिरथी”
    शाम 7:05 बजे ‘रश्मिरथी’ नाट्य का मंचन
  • 25 अप्रैल:- शाम 6:10 बजे राष्ट्रीय परिसंवाद – “सांस्कृतिक भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद का योगदान
    शाम 7:05 बजे से ‘स्वामी विवेकानंद’ नाटक का मंचन
  • 26 अप्रैल:- शाम 6:00 बजे राष्ट्रीय परिसंवाद – “राष्ट्र निर्माण में लोकमान्य तिलक एवं पूर्व प्रधानमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान
    शाम 7:05 बजे ‘अटल स्वरांजलि’ – भारत रत्न, कवि अटल बिहारी वाजपेयी की 10 कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका
    शाम 8:00 बजे ‘लोकमान्य तिलक’ नाटक का मंचन

READ MORE: मिर्जापुर सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, PMNRF से अनुग्रह राशि की घोषणा, कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ