लखनऊ। मिर्जापुर सड़क हादसे में पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता

पीएमओ इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में लू का कहर, 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

बता दें कि मिर्जापुर के ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ पर बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों कार में आग लग गई और 8 लोग जिंदा जल गए। जिनमें दो बच्चे और दो महिला शामिल हैं। वहीं दूसरी कार में बैठे ड्राइवर को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया। इसके अलावा ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई है। दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।