Tamil Nadu CM Vijay Mimics MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यानी तमिलनाडु सीएम विजय फिल्मी अंदाज में कार्यशैली के लिए चर्चित है। सीएम विजय ने तमिलनाडु विधानसभा के अंदर कुछ ऐसा कर दिया, जिसे लेकर विवाद गहरा सकता है। विधानसभा के अंदर सीएम विजय ने एमके स्टालिन की मिमिक्री की। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने DMK चीफ की तरह हाथ लहराया मिमिक्री की। यह नजारा देखते ही सदन में मौजूद विधायकों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का भाषण मंगलवार को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा। भाषण के दौरान जब विजय ने DMK सरकार के कथित भ्रष्टाचार पर निशाना साधा तो सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। DMK विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया और बाद में वॉकआउट कर दिया।
घटनाक्रम का सबसे चर्चित क्षण वह रहा जब भाषण समाप्त करने के बाद विजय ने स्पीकर से अनुमति ली और अपने पुराने फिल्मी अंदाज में एक खास सिनेमाई इशारा किया। यह नजारा देखते ही सदन में मौजूद विधायकों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। ह दृश्य सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने विजय के इस जेस्चर की तुलना मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के उस चर्चित हाथ के इशारे से की, जिसका वीडियो इसी साल काफी वायरल हुआ था। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बाद DMK मुख्यालय से निकलते समय स्टालिन ने हाथ उठाकर संकेत दिया था। सोशल मीडिया पर इसे “सब तय हो गया” या “मामला खत्म” के संदेश के रूप में देखा गया था।
हालांकि बाद में स्टालिन ने स्पष्ट किया था कि यह पूरी तरह सहज प्रतिक्रिया थई। उन्होंने बताया था कि पत्रकार लगातार पूछ रहे थे कि बातचीत खत्म हुई या नहीं, जिसके जवाब में उन्होंने हाथ का इशारा करते हुए कहा था, ‘हो गया, खत्म हो गया। अब विजय के नए इशारे ने उसी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

