महाराष्ट्र के नासिक में TCS कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले के लिए आज काफी अहम दिन है. निदा खान की पुलिस हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है. इस मामले की मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को आज नासिक रोड कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी. कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शुक्रवार (8 मई) को निदा खान को तीन दिनों की पुलिस हिासत में भेज दिया था.
निदा खान की पुलिस हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है. इसी वजह से उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है. कोर्ट ने शुक्रवार (8 मई) को निदा खान को तीन दिनों की पुलिस हिासत में भेज दिया था.
नासिक के चर्चित TCS मामले में आरोपी निदा खान की चार दिनों की पुलिस कस्टडी आज समाप्त हो रही है. इसी के चलते पुलिस उसे आज नाशिक सत्र न्यायालय में पेश करेगी.निदा खान के मोबाइल से भी कई राज खुल सकते हैं. निदा पर आरोप है कि उसने ब्रेनवॉश के लिए 171 धार्मिक लिंक्स भेजे थे. उसपर AIMIM पार्षद मतीन पटेल पर आर्थिक मदद का भी संदेह है.
इसी वजह से उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है. जब कोर्ट में निदा खान को पहली बार पेश किया गया था तब कोर्ट रूम में केवल सरकारी वकील, जांच एजेंसी के अधिकारी, आरोपी और उनके कानूनी प्रतिनिधियों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई थी. जानकारी के अनुसार, पुलिस हिरासत के दौरान जांच एजेंसियों ने निदा खान से अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की, वहीं उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई.
पुलिस कस्टडी के दौरान जांच टीम निदा खान को उसके घर और TCS कंपनी ले गई थी, जहां घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए स्पॉट पंचनामा किया गया.SIT प्रमुख संदीप मिटके ने इस मामले में निदा खान का ऑनलाइन जवाब स्टेटमेंट दर्ज किया है. चार दिन की गहन पूछताछ और जांच के बाद अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस आगे की जांच के लिए और कस्टडी की मांग करती है या अदालत उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश देती है.
सरकारी पक्ष की ओर से कोर्ट में यह जानकारी दी जाएगी कि जांच के दौरान अब तक क्या निष्कर्ष सामने आए हैं और आरोपी से कौन-कौन सी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट निदा खान की पुलिस कस्टडी बढ़ाती है या नहीं. वहीं, मामले में निदा खान को छोड़कर अन्य आरोपियों ने जमानत के लिए आवेदन किया है. TCS कंपनी की ऑपरेशन मैनेजर अश्विनी चेनानी ने भी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.
आज जिन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है उनमें दानिश शेख, तौसिफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी और अश्विनी चेनानी शामिल हैं. मामले में आरोपियों पर यौन उत्पीड़न के साथ धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब कोर्ट की सुनवाई और फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

