सुमन चौहान, करनाल। भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने संगोहा मंडल अध्यक्ष राम मेहर शर्मा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

राम मेहर शर्मा पर पार्टी के नियमों के खिलाफ काम करने के आरोप लगे हैं। इंद्री के इस बड़े नेता का नाम हाल ही में हुए चुरनी युवक हत्याकांड में सामने आया था। इसके बाद से ही वह लगातार चर्चा में बने हुए थे।

संगठन के खिलाफ काम करने का आरोप

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार यह कदम पार्टी की छवि को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। राम मेहर शर्मा को उनके सभी सांगठनिक पदों और जिम्मेदारियों से तुरंत हटा दिया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता और आपराधिक मामलों में संलिप्तता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस फैसले के बाद से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m