Bengal BJP Suspends 22 Leaders From Party: बंगाल बीजेपी ने 22 नेताओं को पार्टी से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। ये कार्रवाई जबरन वसूली पार्टी में अनुशासन को तोड़ने के आरोपों के बाद की गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पदाधिकारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को कार्रवाई की जानकारी दी।

दरअसल जबरन वसूली की शिकायतों के बाद बंगाल बीजेपी ने 200 से ज्यादा नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली बंद करने की चेतावनी दी थी।

दरअसल सत्ता परिवर्तन के बाद भी इन नेताओं पर जबरन वसूली, तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश, विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर संबंध रखने और पार्टी-विरोधी अन्य गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। राज्य के विभिन्न हिस्सों, खासकर कोलकाता और आसपास के जिलों से शिकायतें मिलने के बाद 250 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि जहां लगभग 80 पदाधिकारियों को उनके स्पष्टीकरण संतोषजनक पाए जाने के बाद बख्श दिया गया। वहीं कई लोग या तो तय समय के भीतर जवाब देने में फेल रहे। उन्होंने ऐसे जवाब दिए जिनसे पार्टी की अनुशासनात्मक समिति संतुष्ट नहीं हुई, जिसके परिणामस्वरूप 22 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई भाजपा के संगठनात्मक आचरण और तृणमूल कांग्रेस के आचरण के बीच स्पष्ट अंतर दिखाने की कोशिश झलकती है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय स्तर के नेताओं पर जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।

सरकार ने सुधरने के लिए 15 दिन का समय दिया था

बीजेपी की बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि अगर वे पिछली सरकार से मिली संस्कृति को नहीं छोड़ते हैं, तो हालात बिगड़ सकते हैं। भट्टाचार्य ने उन्हें अपना तरीका सुधारने या नतीजे भुगतने के लिए 15 दिन का समय दिया था। राज्य के मंत्रियों दिलीप घोष, अर्जुन सिंह और अग्निमित्रा पॉल ने भी बार-बार कहा था कि पार्टी जबरन वसूली के आरोपी किसी भी व्यक्ति का बचाव नहीं करेगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m