कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना में आज सोमवार (11 मई) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सचिवालय स्थित विकास भवन के गेट नंबर-6 के पास नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव कार्यालय के बाहर बने शौचालय के डस्टबिन से खाली शराब की बोतलें बरामद हुई। बोतल मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया।
VVIP इलाके में शराब की बोतले मिलने से हड़कंप
गौरतलब है कि सचिवालय स्थित विकास भवन का एरिया राजधानी का VVIP इलाका है। यहां हर पल पुलिस का मूवमेंट रहता है। VVIP इलाका होने के नाते सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। ऐसे में नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव कार्यालय के बाहर से खाली शराब की खाली बोतलें बरामद होने से जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
शराबबंदी को खत्म करने की मांग
गौरतलब है कि बिहार में नई सरकार का गठन होने के बाद से प्रदेश में लागू शराबबंदी को खत्म करने और उसकी समीक्षा करने की मांग तेज हो चुकी है। सत्ता पक्ष के कई विधायक इसकी मांग कर चुके हैं। RLM पार्टी से विधायक माधव आनंद ने तो नीतीश कुमार के सीएम रहते हुए विधानसभा में शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग की थी।
शराबबंदी को 10 साल हुए पूरे
बिहार में वर्ष 2016 में 5 अप्रैल को पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी। कल रविवार (5 अप्रैल) को प्रदेश में शराबबंदी को 10 साल हो गए। हालांकि राज्य में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद भी प्रदेश के हर कोने से कहीं न कहीं रोजाना शराब पीने से मौत व शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा उदाहरण मोतिहारी जिले का है, जहां बीते कुछ दिनों में जहरीली शराब पीने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- कब तक गुमराह करेंगे साहब? PM मोदी के सोना नहीं खरीदने वाले बयान पर हमलावर हुए तेजस्वी और रोहिणी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

