कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। क्राइम ब्रांच को रिटायर्ड लेब टेक्नीशियन महिला के साथ एक करोड़ 58 लाख की ऑनलाइन साइबर ठगी (डिजिटल अरेस्ट) मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नासिक के लोहा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कारोबारी के खाते में फ्रॉड की 19 लाख 50 हजार करंट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे लोन दिलाने के नाम पर ठगी के इस नेटवर्क में फंसाया गया था।
रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन को डिजिटल अरेस्ट
दरअसल जनकगंज क्षेत्र में रहने वाली रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन मीनाक्षी नाखरे के साथ 37 दिन डिजिटल अरेस्ट रख ठगी की गई थी, क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नासिक के लोहा कारोबारी विठ्ठल पालसे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, डिजिटल अरेस्ट के जरिए की गई 1 करोड़ 58 लाख रुपये की ठगी की जांच के दौरान पता चला कि नासिक के एक लोहा कारोबारी के खाते में ठगी गई 19 लाख 50 हजार रुपये की रकम पहुंची थी।इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
ई-रिक्शा पर हाईकोर्ट सख्त: मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन को चुनौती, केंद्र सरकार को जवाब के लिए मिली अंतिम मोहलत
ठगी का नेटवर्क तीन लेयर में काम कर रहा था
पूछताछ में आरोपी कारोबारी ने बताया कि उसने लोन लेने के लिए गूगल सर्च किया था, जहां से लोन दिलाने वाले एजेंट का नम्बर मिला, एजेंट ने उसका करंट अकाउंट खुलवाया और उसी खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर कर दी। जिसके बदले में उसे केवल 10 प्रतिशत कमीशन मिलने की बात कही गई थी और उसे यह जानकारी नहीं थी कि खाते में आने वाला पैसा ठगी का है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि यह ठगी का नेटवर्क तीन लेयर में काम कर रहा था। ठगी की रकम 11 राज्यों के 133 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
करोड़ों का नशाः नोट गिनने की मशीन और कारतूस बरामद, शातिर तस्कर चेतन नाथ राजवाड़ा से गिरफ्तार
मोबाइल, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच
पहले चरण में चार खातों में रकम पहुंची और उसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में 129 अन्य खातों में पैसा भेजा गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोहा कारोबारी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूछताछ से साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े कई और अहम सुराग मिल सकते हैं।
थाने में हाई वोल्टेज इमोशनल ड्रामाः मां-भाई हाथ जोड़कर रोते रहे, प्रेमी संग बाइक पर फुर्र हुई बेटी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

