कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 का है, जहां दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

कोर्ट परिसर के पास खूनी खेल: पैसों के लेन-देन में धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर हत्या,

सहजपुर ब्रिज के पास थाना भेड़ाघाट क्षेत्र की घटना

दरअसल हादसा सहजपुर ब्रिज के पास थाना भेड़ाघाट क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

टैंकर चालक हिरासत में

बताया जाता है कि पल्सर सवार युवक को टैंकर ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक युवक की पहचान में पुलिस जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राम प्रकाश सिंह, थाना भेड़ाघाट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m