रणधीर परमार, छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। न्यायालय परिसर के समीप 23 वर्षीय युवक के के गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर जघन्य हत्या कर दी गई। सरेराह हुई इस जघन्य घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
भोपाल से नोएडा जाना हुआ और आसान: 1 जुलाई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, शुरू हुई बुकिंग,
पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद
प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना के पीछे पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। न्यायालय परिसर के पास केके गुप्ता का कुछ लोगों से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसका गला रेत दिया। हमला इतना घातक था कि ज्यादा खून निकलने के चलते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित
घटना की जानकारी मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं सरेराह हुई हत्या से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

