शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP TET Exam: मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों को अब नौकरी बचाने का अल्टीमेटम मिल गया है।  31 अगस्त 2028 तक उन्हें TET परीक्षा देनी होगी और पास भी करनी होगी। अगर इसमें फेल हो जाते हैं तो उनकी जॉब चली जाएगी। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में ‘नर्सिंग का जंतर-मंतर’, NSUI के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे BSC और GNM छात्र, जानिए क्या है मांग?

शिक्षा संचनालय वाले डीपी ने साफ किया है कि 5 साल से अधिक समय तक सेवाएं देने वालों के लिए TET परीक्षा पास करना अनिवार्य है। शिक्षण संचालनालय की तरफ से पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि जिन शिक्षकों की सेवा में 5 वर्ष से अधिक का समय बाकी है उन्हें TET पास करना अनिवार्य होगा। परीक्षा पास न करने पर ऐसे शिक्षकों को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें: महीने में सिर्फ 4 बार हाजिरी! सतना के सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक पर गिरी गाज, ई-अटेंडेंस लापरवाही में दूसरा सस्पेंशन

ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा में 5 वर्ष से काम का समय बचा है उनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य नहीं होगा। लेकिन सेवा शर्तों के मुताबिक बी पदोन्नति के लिए पात्र नहीं होंगे। कर्मचारी चयन आयोग ESB- 12 अक्टूबर से दो पाली  में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है। उच्च पद प्रभार वाले शिक्षकों को भी उनके मूल पद की परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m