Delhi Health Medicine Purchase Scam: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में सौ करोड़ रुपए के दवा एवं उपकरण खरीद घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच यानी एसीबी (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मामले में इससे पहले डॉ. विजय कुमार रंगा और नीरज चोपड़ा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इस तरह दिल्ली दवा खरीद घोटाले में अबतक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
पहले ACB ने डॉ. विजय कुमार रंगा को गिरफ्तार किया था।इसके साथ ही दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग (केंद्रीय खरीद एजेंसी) में डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स (Deputy Controller of Accounts) के पद पर तैनात नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब डॉ. वत्सला अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है।
दरअसल ये पूरा घोटाला दवाओं, सर्जिकल सामान व मेडिकल उपकरणों की खरीद में टेंडर हेरफेर, बाजार से अधिक कीमत पर खरीद और नियमों की अनदेखी से जुड़ा है। दरअसल यह पूरा मामला दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. ACB की जांच में सामने आया कि DGHS के अंतर्गत काम करने वाली सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के जरिए कई सौ करोड़ रुपए की खरीद में वित्तीय गड़बड़ियों और नियमों की अनदेखी की गई।

ACB ने शुरू की जांच
ACB अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच उस समय शुरू हुई जब विजिलेंस विभाग ने कुछ संदिग्ध लेन-देन और खरीद प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन को लेकर रिपोर्ट भेजी थ। इसके बाद जांच एजेंसी ने दस्तावेजों, खरीद प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू की। इस दौरान सभी खरीदों से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी-वित्तीय मूल्यांकन, ठेके आवंटन, आपूर्ति, निरीक्षण, स्वीकृति और भुगतान की पूरी जानकारी मांगी थी।
इनमें हुआ घोटाला
जिन मेडिकल इक्विपमेंट (Equipment) में गड़बड़ी की बात सामने आई है उनमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, सी-आर्म रेडियोलॉजिकल उपकरण, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन (Anesthesia Workstation) , बेडशीट, तकिया कवर और लिनेन सामग्री, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS), सर्जिकल सामान जैसे ड्रेसिंग, स्यूचर, कैनुला और ग्लव्स और अलग-अलग दवाइयों की खरीद शामिल है।
सीएम ने दिए निर्देश
मामले में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति पर काम करती है और जनता के परिश्रम से अर्जित धन के हर एक पैसे की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

