अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश केसतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बैंक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बालक की हसिया से गला रेत कर निर्मम हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में बंद कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। 

READ MORE: 9 साल की मासूम से हैवानियत करने वाले दुकानदार को 20 साल की सजा: कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये का अर्थदंड, दांत से काटकर चंगुल से भागी थी पीड़िता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवराज रजक (11 वर्ष), पिता रमेश रजक, निवासी नयागांव थाना सभापुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बैंक कॉलोनी स्थित संतोष विश्वकर्मा के किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी मथुरा रजक (45 वर्ष), निवासी बस स्टैंड सतना, ने हसिया से वार कर बालक की हत्या कर दी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता और आरोपी के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

READ MORE: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी बनी काल: बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे नीले ड्रम में बंद कर दिया, ताकि घटना का खुलासा न हो सके। मामले की जानकारी मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य होने की बात कही है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगों को अंदर तक हिला दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m