लखनऊ. भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) कार्यक्रम को 12 साल पूरे हो गए हैं. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की प्रतिभा, तकनीक और उत्पादन को वैश्विक पहचान से जोड़ने वाले ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई.’
सीएम योगी ने आगे लिखा कि ‘इन वर्षों में नवाचार को अवसर, निवेश को विश्वास और विनिर्माण को नया सामर्थ्य मिला है. Local to Global की दृष्टि और Make in India-Make for the World के मंत्र ने स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ते हुए भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है.’
इसे भी पढ़ें : UP Weather Today : प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
योगी ने लिखा ‘रोजगार के नए अवसरों, निवेश के अनुकूल वातावरण व बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ ‘मेक इन इंडिया’ भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई गति दे रहा है. आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य से विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाली इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन.’


