Delhi Metro Stations Closed: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को एक बार फिर कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकासी पर रोक लगाई गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत कुल 16 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। DMRC ने बताया कि यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर एहतियात के तौर पर उठाया गया है। जिन स्टेशनों पर प्रतिबंध लागू है, वहां यात्री प्रवेश या बाहर नहीं निकल सकेंगे। जिन स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है, वहां परिचालन संबंधित व्यवस्था DMRC के निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी।

DMRC ने बुधवार को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट फिलहाल बंद रहेंगे। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेट्रो यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित स्टेशनों की स्थिति और नवीनतम अपडेट जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लागू किया गया है। हालांकि, DMRC ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकासी द्वार कब तक बंद रहेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

आज 16 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट बंद

सुरक्षा कारणों से बुधवार को राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। DMRC के अनुसार, आज जिन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन दोनों स्टेशनों पर एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन में जा सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

20 जुलाई को भी सुरक्षा के चलते बंद किए गए थे 5 मेट्रो स्टेशन

इससे पहले 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान भी एहतियातन दिल्ली के 5 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकासी द्वार बंद कर दिए गए थे।  उस दिन पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया था। जानकारी के अनुसार, संसद मार्च के दौरान CJP के कुछ प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए थे और वहीं धरना शुरू कर दिया था। इस दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m