तनवीर खान, मैहर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनिंयत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला मैहर जिले का है जहां तेर रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिससे 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दोनों मृतक बंधी गांव के निवासी
दरअसल घटना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के बंधी गांव की है जहां तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल (बाइक) सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद चौधरी और अजय चौधरी निवासी बंधी के रूप में हुई है।
महाकाल की शरण में पंजाबी स्टार निंजा: भस्म आरती में हुए शामिल बोले- बाबा के दरबार में आकर मिली
ट्रक तेज गति में था जिससे यह हादसा हुआ
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति में था जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद वहां सड़क के दोनों किनारे जाम लग गया था। पुलिस ने जाम खुलवाया।

