Delhi Specialist Doctors Campaign: दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए ‘2 घंटे देश के नाम’ (2 Ghante Desh Ke Naam) नाम से फ्री स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर हफ्ते 2 घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श देंगे। 

हड्डी, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य, बाल रोग, हृदय और नेत्र रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर हफ्ते 2 घंटे तक गरीब और जरूरतमंद लोगों को फ्री परामर्श देंगे। मरीज अस्पतालों में जाकर या वीडियो कॉल से भी राय ले सकते हैं। इस पहल का मकसद उन कमजोर लोगों तक बेहतर डॉक्टरी सलाह पहुंचाना है जो महंगा इलाज नहीं करा सकते हैं।

इस अभियान में अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर हफ्ते 2 घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श यानी काउंसलिंग देने का संकल्प लिया है। इस हफ्ते शुरू हुआ यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। हृदय रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा जैसे अन्य क्षेत्रों के डॉक्टर भी लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वे अपने अस्पतालों और क्लीनिकों में मुफ्त ओपीडी शुरू कर रहे हैं। दूर-दराज के मरीजों के लिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है।

इलाज से वंचित ना हों गरीब

इस अभियान में दिल्ली की होप केयर इंडिया की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भी शामिल हो गई है। होप केयर इंडिया के निदेशक और वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दीपक रहेजा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन गरीबी के कारण कई लोग समय पर मदद नहीं ले पाते। दो घंटे देश के नाम’ मुहिम के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकता है वह स्पेशलिस्ट की सलाह से वंचित ना रहे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m