एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-जयपुर उड़ान (IX-1526) में देरी के चलते यात्रियों को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा. फ्लाइट को शनिवार शाम 7:25 बेंगलुरु से रवाना होना था और रात 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचना था. लेकिन एयरलाइन द्वारा बार-बार उड़ान की टाइमिंग में बदलाव किया गया. जिसके चलते यात्रियों को 10 घंटे का टॉर्चर झेलना पड़ा. बार-बार फ्लाइट की उड़ान की टाइमिंग में बदलाव की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा. इस दौरान देरी से नाराज लोगों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा कर दिया और एयरपोर्ट प्रबंधन से जवाब की मांग करने लगे.
बोर्डिंग कराने के बाद दोबारा फ्लाइट से उतारा
बताया जा रहा है कि हालात तब और बिगड़ गए जब यात्रियों की बोर्डिंग कराने के बाद उन्हें फ्लाइट से वापस उतार दिया और इसके बाद दोबारा से सुरक्षा जांच कराई गई. इसको लेकर भड़क गए और हंगामा हंगामा करने लगे. बार-बार फ्लाइट का टाइम डिले किए जाने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
एयपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा
लगातार हो रही देरी और कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने की वजह से यात्रियों ने एयपोर्ट पर जमकर भड़ास निकाली. आखिरकार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1526 रविवार (31 मई) सुबह करीब 5:35 बजे बेंगलुरू से रवाना हुई और सुबह 7:50 बजे जयपुर पहुंची. यानी पूरी रात यात्रियों ने एयरपोर्ट पर रात गुजारी, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई.
उड़ान में करीब 10 घंटे की देरी
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों को करीब 10 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा. यात्रियों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी शामिल थे. जयपुर एयरपोर्ट पर जिस फ्लाइट को रात 10 बजे पहुंचना था वो सुबह 7:50 बजे जयपुर पहुंची. बदइंतजामी से परेशान यात्रियों ने बताया कि प्रबंधन ने उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और बार बार समय में बदलाब करते रहे. उन्होंने कहा कि बार-बार सुरक्षा जांच की गई. एक बार फ्लाइट में चढ़ाने के बाद दोबारा से फ्लाइट से वापस उतार दिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

