लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ा दी है. शासन ने 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है. जारी सूची में कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. पिछले दिनों PPS से IPS कैडर में प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. इनमें से कई अफसरों को जिलों की कमान भी सौंपी गई है.
जारी सूची में ए. सतीश गणेश, भगवान एस. श्रीवास्तव, यशवीर सिंह, कुंवर अनुपम सिंह, रवीना त्यागी, संजय कुमार, ओमवीर सिंह, कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, कमलेश बहादुर, ईरज राजा, अर्पित विजयवर्गीय, सर्वेश्वर कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह, सूरज कुमार राय, चिराग जैन, मानुष पारीक, आलोक राज नारायण, पुर्णेन्दु सिंह, मधुवन कुमार सिंह और सुरेश चंद्र रावत का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें : ‘BJP का ऐतिहासिक अंत होगा’, भाजपा नेता का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने का करारा तंज, जानिए ऐसा क्यों कहा?


