लोकसभा सचिवालय से दलबदल कानून के तहत नोटिस मिलने के बाद TMC के 20 बागी सांसदों ने स्पीकर से जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है. लोकसभा सचिवालय ने 25 अगस्त को उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा था. सांसदों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी ने 22 पन्नों के आवेदन में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनका विस्तार से जवाब देने के लिए उन्हें समय चाहिए.

इन 20 सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा सचिवालय के डायरेक्टर को ईमेल और कूरियर के जरिए हार्ड कॉपी में पत्र भेजा है. NCPI के वरिष्ठ नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

TMC छोड़कर NCPI में शामिल हुए 20 बागी सांसदों ने अपनी सांसदी रद्द करने के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से 3 हफ्ते का और समय मांगा है. NCPI के साथ जाने वाले लोकसभा के 20 सांसदों ने अपने खिलाफ दायर अयोग्यता याचिका पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से जारी नोटिस का जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है.

लोकसभा सचिवालय से 22 सितंबर तक 3 हफ़्ते का समय मांगते हुए एक सांसद ने लिखा है कि मैं याचिका का उचित जवाब तैयार करने की प्रक्रिया में हूं. विनम्र निवेदन है कि उचित जवाब दाखिल करने के लिए मुझे 3 हफ्ते का समय दिया जाए.

लोकसभा में NCPI गुट के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने पुष्टि की कि उन्होंने लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है. दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने भी इन 20 सांसदों को नोटिस जारी किया है. उन्हें अगली सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट में भी अपना जवाब दाखिल करना होगा.

जानकारी के अनुसार, NCPI गुट के सांसद कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. बड़े वकीलों और प्रधानमंत्री कार्यालय से सलाह लेने के बाद उन्होंने विस्तृत जवाब तैयार करने के लिए एक्सटेंशन मांगने का फैसला किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m