नेपाल में आयी त्रासदी के बाद कई हजारों परिवार वर्तमान समय में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस संकट की घड़ी में भारत के केंद्र सरकार ने अपने पड़ोसी देश के साथ मानवीय रिश्ते की मिसाल भी पेश कर चुका है. इस क्रम में भारत के नागरिक भी नेपाल को राहत पहुंचा रहा. बागेश्वर महाराज ने नेपाल के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल भेजे हैं.
नेपाल सरकार को राहत सामाग्री सौंप दी गई है. इसके लिए बागेश्वर धआम को थैंक्यू कहा गया है. बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि मनोज त्रिवेदी ने राहत सामग्री नेपाल के गृह मंत्रालय को सौंपी है.
भारत सरकार के बाद अब अब बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी नेपाल के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए चार ट्रकों में भरकर पीड़ितों के लिए जरूर राहत सामाग्री भेजी है. यह राहत सामग्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सहयोग से नेपाल पहुंचाई गई है। इसमें पीड़ित परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों का खास ध्यान रखा गया है.
26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से नेपाल में भारी तबाही आई है. भारत सरकार के बाद अब मशहूर कथावाचक बागेश्वर बाबा ने भी नेपाल के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने राहत सामग्री में चावल, दाल, तिरपाल, मसाले, नमक, पानी, सोयाबीन तेल, बिस्कुट, नमकीन भरे चार ट्रक नेपाल सरकार को सौंपे हैं.

बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की तरफ से कोशिश की गई है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मिल सके. नेपाली सरकार ने राहत सामग्री मिलने के बाद बागेश्वर धाम का आभार जताया है.
जब नेपाल में त्रासदी की खबर सामने आई, उस वक्त बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जापान में थे. उन्होंने नेपाल में मौजूद बागेश्वर धाम शिष्य मंडल को सेवा कार्य में जुटने के निर्देश दिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



